मौसम / दिन-रात के तापमान में इजाफा, बादल भी नहीं राेक सके पारे की चाल; 5 डिग्री गिरने के बाद भी रात 8:30 बजे पारा 20.6 डिग्री

शहर में माैसम का मिजाज फिर बदल गया है। दिन अाैर रात के तापमान में दूसरे दिन भी इजाफा हुअा। साेमवार काे बादल छाने के बावजूद दिन का तापमान कम नहीं हाे सका। दिन का तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। सुबह से बादल छाए रहे, बीच में धूप भी निकली। रविवार की तुलना में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुअा।


रविवार काे 26 जनवरी पर दिन का तापमान 26 डिग्री तक ही पहुंच सका था। रात का तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 3.2 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।  माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बादल छाने के कारण रात के तापमान में इजाफा हुअा है। साेमवार दाेपहर से रात तक पारे की चाल एेसी थी कि शाम 5:30 से रात 8:30 बजे तक 5 डिग्री गिरने के बावजूद पारा 20 डिग्री पार बना रहा। गौरतलब है कि शहर में छह बाद दिन का तापमान 27 डिग्री पार पहुंच सका। साेमवार से पहले पिछले मंगलवार काे दिन का तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंचा था।